जमशेदपुर. रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन गीतिलता जमशेदपुर के सभी व्याख्यातागण और कुल बहत्तर विद्यार्थियों की टीम 23 मई 27 मई तक उड़ीसा के विभिन्न दर्शनीय स्थलों के शैक्षणिक भ्रमण पर रही।
इस चार दिवसीय शैक्षणिक यात्रा के दौरान काॅलेज के छात्र छात्राओं ने जगन्नाथ मंदिर, नंदन कानन, चिल्का झील, कोणार्क सूर्य मंदिर की सैर की।साथ ही इन्होंने इन प्राचीन मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व को भी जाना और समझा।
सबों ने राज्य के भौगोलिक स्थिति की जानकारी, वास्तुकला, स्थापत्य कला, रहन सहन, परंपरा, जीवन शैली के बारे में भी जानकारी लिया। प्राकृतिक दृश्यों की सुखद अनुभूति के साथ साथ सभी ने समुद्री लहरों का भी आंनद लिया। इस शैक्षणिक यात्रा में काॅलेज प्रबंधन की ओर से सचिव गौरव बचन ,विवेक बचन भी सपत्नीक शामिल थे।
काॅलेज के चेयरमैन रामबचन ने इस शैक्षणिक यात्रा के सफल समापन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हर छात्र को अपने देश की ऐतिहासिक विरासत और महत्व को जानना समझना चाहिए। इस तरह की शैक्षणिक यात्राओं से आपस में सामूहिकता और एकजुटता का भाव भी मजबूत होता है।
No comments:
Post a Comment