इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए गुवा के 14 बच्चे कोलकाता के लिए रवाना

गुवा  । कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आगामी 29 जुलाई से 30 जुलाई तक दो दिवसीय इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन में भाग लेने के लिए गुवा से 14 बच्चे कोलकाता के लिए आज गुरुवार को दोपह…

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए गुवा के 14 बच्चे कोलकाता के लिए रवाना

 


गुवा । कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आगामी 29 जुलाई से 30 जुलाई तक दो दिवसीय इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन में भाग लेने के लिए गुवा से 14 बच्चे कोलकाता के लिए आज गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे गुवा रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। 

ज्ञात हो कि गुवा में महिला समिति द्वारा संचालित लक्ष्मी मार्शल आर्ट अकादमी की कराटे ट्रेनर थर्ड ब्लैक बेल्ट डन से सुशोभित लक्ष्मी कुमारी के द्वारा बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे पूर्व गुवा के बच्चों ने दिल्ली में हुए नेशनल कराटे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर मैडल तथा सात कांस्य मेडल हासिल कर अपना परचम लहराया था। 

गुवा से कोलकाता के लिए 14 बच्चे रवाना होने पर उसके माता पता ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उम्दा प्रदर्शन कर एवं मैडल हासिल कर लौटने का आशीर्वाद दिया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280