Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने किया वृक्षारोपण

 


गुवा । गुवा के रानी चुंआ खदान क्षेत्र में आज शनिवार सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने 800 वृक्षारोपण किया। इस दौरान यह वृक्षारोपण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट राकेश चंदन के दिशा निर्देशन में किया गया। मौके पर उप कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। 

और इन्हीं पेड़ पौधों से हमें जीने के लिए ऑक्सीजन प्राप्त होती है। पेड़ पौधे हैं तभी हम सभी हैं। बिना पेड़ पौधे का जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए हम सभी प्रण लेते हैं कि जिस तरह से सारंडा जंगल में अपनी आवश्यकता पूर्ती के लिए पेड़ पौधे को काट दिया जा रहा है। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। 

इसकी क्षतिपूर्ति के लिए हमें सभी को पेड़ लगाना चाहिए। इस दौरान वृक्षारोपण मैं इंस्पेक्टर जीसी पाठक, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर एलके साहू, क्राइम इंचार्ज एसआई आर के चौधरी सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template