दो पड़ोसियों में मारपीट, एक घायल अस्पताल में भर्ती

गुवा  । गुवा थाना क्षेत्र के बिरसानगर दो के रहने वाले बबलू दास तथा पड़ोसी अशोक पात्रो के बीच कुछ घरेलू मामला को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान अशोक पात्रो ने बबलू द…

दो पड़ोसियों में मारपीट, एक घायल अस्पताल में भर्ती

 


गुवा । गुवा थाना क्षेत्र के बिरसानगर दो के रहने वाले बबलू दास तथा पड़ोसी अशोक पात्रो के बीच कुछ घरेलू मामला को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान अशोक पात्रो ने बबलू दास पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे बबलू दास घायल हो गया। और दोनों पड़ोसियों की पत्नियों ने अपने कपड़े फाड़ गुवा थाना पहुंच गया। 

दोनों का मामला गुवा थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने दोनों पड़ोसी बबलू दास और अशोक पात्रों को थाने में बुलाकर लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट करने के आरोप में दोनों के ऊपर 107 केस दर्ज किया गया। और बबलू दास गुवा सेल अस्पताल में भर्ती हो गया। इस दौरान बबलू दास ने बताया कि उसकी कमर में चोट लगी है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280