LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

बज्र पात से एक किसान घायल,टीएम एच में भर्ती , A farmer injured by thunderbolt, admitted to TMH


ईचागढ़।
 सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के किष्टोपुर में अपने खेत पर काम कर मवेशियों को चराने के क्रम में झमाझम बारिश के साथ बज्रपात होने से करीब 55 वर्षीय किसान राम पद महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने तत्काल उसे बेहतर इलाज हेतु टाटा मैन अस्पताल जमशेदपुर ले गया।

जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राम पद महतो अपने खेत में हल जोतकर मवेशियों को चरा रहे थे, तभी अचानक झमाझम बारिश के साथ गर्जन व बज्रपात हुआ। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन  पर गिर गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे तत्काल जमशेदपुर ले गये एवं टीएमएच में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायल की स्थिति गंभीर है।

No comments:

Post a Comment