Chaibasa

जयंती पर याद किए गए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी, Former Prime Minister of India Bharat Ratna Rajiv Gandhi remembered on birth anniversary

राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा - कांग्रेस चाईबासा।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसियों ने द…

 जयंती पर याद किए गए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी,  Former Prime Minister of India Bharat Ratna Rajiv Gandhi remembered on birth anniversary

राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा - कांग्रेस

चाईबासा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए एक स्वर में कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत को आधुनिकता की दौड़ में शामिल करवाने का कार्य किया, संचार क्रांति उन्हीं की देन है।

कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते है। देश के कंप्यूटराईजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति तथा जवाहर नवोदय विद्यालय का सृजन का श्रेय भी राजीव गांधी को ही जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण और मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाने का कार्य भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में ही किया था। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू करके पंचायतों को मजबूत करने का काम किया। राजीव गांधी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है और हमेशा रहेंगे. राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा। 

मौके पर कांग्रेस के रंजीत यादव, त्रिशानु राय, दिकु सावैयां, जितेन्द्र नाथ ओझा, सुनित शर्मा, संतोष सिन्हा, जहाँगीर आलम, राकेश कुमार सिंह, प्रताप सिंह सावैयां, राजू रजक, जगदीश सामड, कार्तिक बोस, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280