रामगढ़। मां मनसा मंदिर समिति के तत्वावधान में एमईसीएल काॅलोनी सयाल मोड़ भुरकुंडा में मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर 15 से 17 अगस्त तक तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव का आयोजन हुआ। इसके पूर्व गुरूवार की शाम पूरे भक्तिभाव के साथ पुरोहित द्वारा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां मनसा देवी की विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी के समक्ष मत्था टेक अपने परिवार व क्षेत्र की हरियाली-खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान भक्ति जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
पूजा में बतौर अतिथि क्षेत्र की समाजसेवी निशि पांडेय पांडेय शामिल हुईं। समाजसेवी निशि पांडेय मां मनसा देवी पूजा करने के बाद उनके समक्ष मत्था टेका। साथ ही क्षेत्र ही हरियाली-खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। भंडारा का शुभारंभ मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी व चोरधरा पंचायत के मुखिया रामनारायण ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण कर किया। भंडारा में सैंकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरूष व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में अध्यक्ष जगल विश्वकर्मा, सचिव अशोक करमाली, उपसचिव मनोज करमाली, कोषाध्यक्ष महेन्द्र पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद राय, संयोजक सुरज करमाली, अनिल कुमार, श्रवण कुमार, मिन्टु कुमार, विक्रम पासवान, शंभु साहु, राजा करमाली, सरकार विश्वकर्मा, कमेश नायक, मिनी करमाली, रवि विश्वकर्मा, किशोर विश्वकर्मा, मुन्ना करमाली सहित विक्की करमाली, सन्नी करमाली, नितेश करमाली, आशीष भुंइया, विशाल कुमार, रवि रजक, अमन करमाली, विवेक पासवान, राजन सिंह, अभिषेक पटेल, करन कुमार, राजा कुमार, अलिक करमाली, ऋषि विश्वकर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment