नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना पर बैठ हटाने की की मांग

गुवा  । सोमवार को नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर के समीप थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर धरना प्रदर्शन में बैठ गए। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व नोवा…

नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना पर बैठ हटाने की की मांग

 


गुवा । सोमवार को नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर के समीप थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर धरना प्रदर्शन में बैठ गए। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष मनजीत प्रधान कर रहे थे।

 इस संबंध में मनजीत प्रधान ने कहा कि हमारे कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता आमिर अंसारी को टाटा स्टील नोवामुंडी के अधीन कार्यरत ठेका कंपनी IMCO के एक कर्मचारी द्वारा लिखित शिकायत नोवामुंडी थाने में दिया गया था। इस संबंध में नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने आमिर अंसारी को थाने पर बुलाया था। इसकी सूचना कांग्रेस पार्टी को मिलने पर मैं मनजीत प्रधान अपने कार्यकर्ताओं के साथ नोवामुंडी थाने पर पहुंचा तो थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने मुझे फोन करके कहा कि आपको किसने थाने बुलाया है। 

और इसके साथ ही फोन पर ही बदसुलूकी की गई। मनजीत प्रधान ने कहा कि जनता की रक्षा करने वाला आम जनता से ऐसी बदसुलूकी करेगी तो जनता को कहां से न्याय मिलेगा। इसी को लेकर हम सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित नोवामुंडी थाना समीप थाना प्रभारी अंकित सिंह को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। और इसकी लिखित शिकायत चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को भी दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अंकिता सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280