Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में शिक्षक दिवस मना,पुस्तक पहल का विमोचन, Teacher's Day celebrated at DAV Public School Guava, book initiative released


गुवा । डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में शिक्षक दिवस पूरे धूमधाम एवं हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन की चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अनन्त कुमार उपाध्याय के अगुवाई में की गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग नृत्य गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध दिया। इस अवसर पर डीएवी स्कूल गुवा के बच्चों की पहल नाम की एक मैगजीन का विमोचन सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत चार सदन के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली बच्चों के द्वारा किया गया।


जिसमें बच्चों की सहभागिता बढ़-चढ़कर देखी गई। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के चयनित मॉनिटर को बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ स्कूल के हेड बॉय प्रीतिश पाणिग्रही एवं हेड गर्ल ऋशिता सामन्ता को बैच पहनाकर कार्यभार दिया गया। कक्षाओं के मॉनिटर एवं वर्गीकृत विभिन्न सदन के हेड बॉय का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। मंच संचालन की  भूमिका शिक्षक पीसी आचार्या एव राजवीर सिंह द्वारा निभाई गई। इस दौरान स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि भारत देश उत्थान की ओर अग्रसर है।

चंद्रयान एवं सूर्यायान तक की पहुँच भारत की पहचान विश्व मे बना दी है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग होने के बाद अब इसरो ने एक और कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सूर्य की और आदित्य एल-1 को लॉन्च कर दिया है। भारतीय विज्ञान इतिहास में पहली बार इसरो के द्वारा सूरज की तरफ किसी यंत्र को छोड़ा गया है। भारत के लिए आदित्य एल 1 काफी खास है। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद से पूरी दुनिया की निगाहें आदित्य एल 1

पर टिकी हुई हैं। एल 1 प्वाइंट पर पहुंचने के बाद सूर्य यान लगातार तस्वीरे खिचेंगा और सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा, विस्फोट, तूफान,तापमान सभी चीजों का अध्ययन करेगा।उन्होंने स्कूल बच्चों को स्वामी दयानंद के पद चिन्हो पर चल देश मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस के उपहार स्वरूप विश्व प्रसिद्ध स्वामी दयानंद, लिखी  सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक सभी शिक्षकों को डीएवी गुवा विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई। मौके पर स्कूली बच्चों के साथ-साथ कई अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template