LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

18 अक्टूबर को सड़क जाम आंदोलन करने को वापस लिया सारंडा ग्राम विकास समिति, Saranda Gram Vikas Samiti withdrew the road jam movement on October 18


गुवा
। सारंडा ग्राम विकास समिति ने 16 अक्टूबर से की जाने वाली अनिश्चित कालिन सड़क जाम आंदोलन को वापस ले लिया है। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष सह गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल ने देते हुये कहा कि उक्त सड़क जाम गंगदा पंचायत के गांवों में दोदारी जलापूर्ति योजना के तहत पानी नहीं पहुंच रहा था। इससे नाराज ग्रामीण सड़क जाम करने वाले थे। 

जिसे वापस ले लिया गया है। राजू सांडिल ने कहा कि गंगदा पंचायत के जिन गांवों में पेयजल नहीं पहुंचा है अथवा विभिन्न कारणों से पेयजल नहीं पहुंच रहा था, उस समस्या के समाधान के लिए ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया की ममार गांव क्षेत्र में एयरटेल कंपनी द्वारा केबल लाइन बिछाने के दौरान पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे कई गांवों में जलापूर्ति बंद हो गया था। 

इस समस्या को ठेकेदार द्वारा दूर कर दिया गया है। दोदारी, सलाई, ममार, टिमरा, चूर्गी आदि गांवों में जलापूर्ति प्रारम्भ हो गया है। बाकी गांवों, जहां पाइप लाइन नहीं पहुंचा है अथवा खराब है, वहां पाईप लाइन बिछाने व मरम्मति का कार्य ठेकेदार द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है। काशिया-पेचा गांव स्थित जलमीनार से भी जल्द पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ करने की बात कही गई है। ठेकेदार का सकारात्मक पहल व कार्य को देखते हुए 16 अक्टूबर से किया जाने वाला आंदोलन को वापस लेने का फैसला समिति सर्वसम्मति से लिया गया है।

No comments:

Post a Comment