LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या पहाड़ के ऊपरी बांध के पास बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, One dead after Bolero vehicle falls into deep gorge near upper dam of Ayodhya mountain

 


पुरुलिया। पुरुलिया जिला के बाघमुंडी के अयोध्या पहाड़ी के ऊपरी बांध के पास मंगलवार के सुबह गहरी खाई में बोलेरो जा गिरा। वाहन में चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाद ही घटना के बारे बाघमुंडी थाने को सूचना दी। मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। 

एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद बोलेरो को क्रेन से उठाया गया। वाहन के अंदर एक शख्स का लहूलुहान शव मिला, तुरंत शव को पाथरर्डी ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओडिशा नंबर प्लेट वाली इस गाड़ी के अंदर शव मिलने से सनसनी मच गई है। इस घटना का पता लगाने के लिए बाघमुंडी थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

No comments:

Post a Comment