Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने किया, Aapki Yojana Aapke Dwar program was inaugurated by JIP President Lakshmi Suren.


गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अतंर्गत गोवा पश्चिमी पंचायत के नुईया गांव में शनिवार को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पश्चिम पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी, उप प्रमुख ज्योति दास, पूर्वी पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो नुईया गांव के मुंडा दुरसू चाम्पिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस दौरान मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने ग्रामीणों को झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा ये झारखंड सरकार की बहुत ही अच्छा पहल है की,सरकार लोगों को सुविधा देने के लिये उनके आंगन में आकर काम कर रही है। उन्होंने कहा बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो जानकारी के अभाव में वास्तविक लोग लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं। उनलोगों के लिए यह शिविर फायदेमंद है। 


उन्होंने कहा सभी लोगों को जो भी समस्या है वह अपनी समस्या शिविर में रखें, समस्या का समाधान किया जाएगा। बीडीओ अनुज बंदो ने कहा सरकार ने पंचायत मे शिविर लगाया है। उसका लाभ खुद ले और दूसरे लोगों को भी इसका लाभ दिलाएं। मुखिया पद्मिनी लागुरी ने कहा कि सभी लोग शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में आपूर्ति विभाग के तहत झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नये राशन कार्ड स्वीकृत करने के लिए, शिक्षा एवं श्रम विभाग के,जिला पशुपालन विभाग ,शिक्षा विभाग ,पेंसन, प्रधानमंत्री आवास, कृषि विभाग, पेयजल विभाग, बिजली विभाग समेत सभी विभागों का शिविर लगाया गया। 

सभी लोगों  का आवेदन लिये गए। मौके पर गरीब,असहाय 40 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन एवं मुखिया द्वारा किया गया। इसके साथ ही अबुआ आवास, राशन कार्ड, पशु धन, स्वास्थ्य जांच, बैंक ऋण, सावित्रि बाई फुले किशोरी योजना समेत कुल आवेदन 1600 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर सुश्री देवकी कुमारी, गुवासाई मुंडा मंगल पूर्ति, जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी, अनुराधा राव, रोजगार सेवक कृतिधर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU