जिले में शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा बीत जाने पर जिले के आरक्षी अधीक्षक विमल कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया वैश्य समन्वय समिति के कार्यकर्ता, After the peaceful completion of Durga Puja in the district, the workers of Vaishya Coordination Committee honored the District Superintendent of Police Vimal Kumar by giving him a bunch of flowers.
जमशेदपुर। वैश्य समन्वय समिति (भारत) के तत्वावधान में सरायकेला खरसावां जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से बीत जाने पर जिले के आरक्षी अधीक्षक विमल कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। तत्पश…
जमशेदपुर। वैश्य समन्वय समिति (भारत) के तत्वावधान में सरायकेला खरसावां जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से बीत जाने पर जिले के आरक्षी अधीक्षक विमल कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात 1 साल से कतर के जेल में बंद कमांडर संजीव गुप्ता सहित सभी आठों नौसैनिक अधिकारियों को रिहाई करवा कर स्वदेश वापस लाने की मांग को लेकर पांच सूत्री मांग पत्र भी सरायकेला खरसावां के आरक्षी अधीक्षक विमल कुमार को सौपा गया। मांग पत्र की कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार को भी भेजी गई है।
सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से पिछले एक वर्ष से कतर के जेल में बंद कमांडर संजीव गुप्ता सहित सभी आठो नौसैनिक अधिकारियों की रिहाई भारत सरकार से करने, रिहाई करवा कर स्वदेश वापस लाने, कतर की एक अदालत में कमांडर संजीव गुप्ता सहित आठो पूर्व नौ सैनिकों को इसी 26 अक्टूबर 2023 को फांसी की सजा सुनाई जाने पर उनके ऊपर लगे आरोप संदिग्ध होने पर इसकी पुन: जांच कर सभी को बाईज्जत रिहा कर स्वदेश वापस लाने,पूर्व नियोजित साजिश के तहत फंसा कर सजा सुनाने पर पुनः उच्च स्तरीय जांच करने, इस पूरी घटना में भारत सरकार अभिलंब हस्तक्षेप कर उपरोक्त सारे लोगों को रिहाई कर स्वदेश वापस लाकर उनके परिजनों को सौपने शामिल है।
सारी बातों से अवगत होने के पश्चात आरक्षी अधीक्षक विमल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आम जनता की भरपूर सहयोग और समर्थन के कारण ही दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से बीता। वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की सक्रियता पूर्वक जिम्मेवारी निर्वाह किए जाने पर भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से बीती। इसके लिए उन्होंने आम जनता को भरपूर सहयोग और समर्थन देने पर धन्यवाद ही दिए हैं।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से वैश्य समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य सह प्रवक्ता सुनील गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष रीमा जायसवाल, शकुंतला देवी, संरक्षक शिक्षाविद एस डी प्रसाद, भरत लाल गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, अर्जुन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, अरुण शर्मा, योगेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ