Gua

शिशु विकास नर्सरी स्कूल के बच्चों को ठंड से बचाने के लिए किया कंबल वितरण , Blankets distributed to the children of Shishu Vikas Nursery School to protect them from cold.

गुवा । अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारंडा फॉरेस्ट की कलेईता गांव में चल रही नि:शुल्क अंग्रेजी माध्यम स्कूल  शिशु विकास नर्सरी स्कूल के बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया गया। इस दौरान स्कूल …

शिशु विकास नर्सरी स्कूल के बच्चों को ठंड से बचाने के लिए किया कंबल वितरण , Blankets distributed to the children of Shishu Vikas Nursery School to protect them from cold.

गुवा। अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारंडा फॉरेस्ट की कलेईता गांव में चल रही नि:शुल्क अंग्रेजी माध्यम स्कूल  शिशु विकास नर्सरी स्कूल के बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया गया। इस दौरान स्कूल के संस्थापक तथा समाजसेवी संतोष पंडा ने बताया कि नई दिल्ली से समाजसेवी राजीव पाठक ने सारंडा में चल रही उनके स्कूल के विषय में जानकारी मिलने पर शिशु विकास नर्सरी स्कूल में आने वाले छोटे-छोटे नन्हे बच्चों को उपहार स्वरूप कंबल दान में दिए हैं। 

उन्होंने बच्चों को उत्साहित एवं प्रोत्साहित करने हेतु ठंड से बचाव को लेकर बच्चों की जरूरत की सामग्री प्रदान की। ज्ञात हो कि समाजसेवी संतोष पंडा की उक्त स्कूल खुले आसमान के नीचे चलती है। समाजसेवी संतोष पंडा के अनुसार शिक्षा दान महादान' होता है, इससे बढ़कर कोई दान नहीं होता है। फिर असहाय और गरीबों को बिना किसी स्वार्थ और शुल्क के सेवा के रूप में किन्ही के द्वारा दान दिया जाए, तो उस व्यक्ति की महानता और भी बढ़ जाती है। कंबल वितरण के दौरान गांव के मशी दास मुंडू, पतरस बिरुली,पद्मिनी नाग, मारर्क्स सहित अन्य पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थे। इस दौरान बच्चों को कंबल मिलने से बच्चों में विशेष उत्साह और हर्ष देखा गया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280