Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

राष्ट्रीय सूड़ी समाज के गम्हरिया प्रखंड समिति द्वारा छबिलाल मंडल के अध्यक्षता में सूड़ी एकता सम्मेलन संपन्न हुई, राष्ट्रीय सूड़ी समाज के गम्हरिया प्रखंड समिति द्वारा छबिलाल मंडल के अध्यक्षता में सूड़ी एकता सम्मेलन संपन्न हुई,


सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह गांव में राष्ट्रीय सूड़ी समाज के गम्हरिया प्रखंड समिति के द्वारा छबिलाल मंडल के अध्यक्षता में एक सूड़ी एकता सम्मेलन संपन्न हुई। जिसमें अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं उस गांव के स्वर्गीय समाज सेविओं का तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी सम्मानित अतिथि एवं  जिला परिषद  साथ ही साथ ग्राम प्रधानों को गुलदस्ता देखकर सम्मानित किया गया।


जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल प्रदेश महामंत्री अमीन मंडल प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडल  जिला परिषद पिंकी मंडल  सरायकेला खरसावां जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मुन्ना मंडल पूर्व मुखिया आदरणीय लखीचरण मंडल महान समाजसेवी स्वर्गीय जनक मंडल की धर्मपत्नी श्रीमती जमुना मंडल सरायकेला खरसावां महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मंडल जमशेदपुर जुगसला निवासी समाजसेवी जयकुमार मंडल, रामदास मंडल, दिगंबर मंडल ग्राम प्रधान, रघुनाथ मंडल वार्ड सदस्य श्रीमती बीना रानी मंडल श्रीमती देवी मंडल एवं श्रीमती उषा रानी मंडल के द्वारा सभा को  संबोधित किया गया।


सभी वक्तायों ने 17 दिसंबर को जमशेदपुर के रीगल मैदान (गोपाल मैदान) में होने वाले महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए आह्वान किए। प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल ने कहा अगर इस कार्यक्रम को हम लोग सभी शामिल होकर  सफल बनाते हैं तो पूरे झारखंड में सूड़ी जाति का एक शक्ति उभर  कर आएगा। इसलिए उन्होंने सभी से आह्वान किया की  17 दिसंबर को जमशेदपुर के धरती पर सभी उपस्थित होकर शक्ति प्रदर्शन करें और एकता का परिचय दें। उन्होंने कहा मारेंगे, मिटेंगे, लड़ेंगे झारखंड में अनुसूचित जाति का दर्जा लेकर छोड़ेंगे। उन्होंने कहा हम लोग भोट मांगने नहीं आए हैं सामाजिक ताकत के लिए एवं सामाजिक एकता के लिए आपका साथ मांगने आए हैं।


जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती जमुना मंडल प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल प्रदेश महामंत्री अमीन मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडल, जिला परिषद श्रीमती पिंकी मंडल, सरायकेला खरसावां जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मुन्ना मंडल,  महिला जिला अध्यक्ष प्रभा मंडल, जिला महामंत्री कार्तिक मंडल, जिला मंत्री कृष्ण मंडल, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पति मंडल, महामंत्री रंजीत मंडल,  उपाध्यक्ष अजय मंडल, मंत्री मिहिर मंडल, अधिवक्ता कीर्ति मंडल, बापी मंडल, सुदीप मंडल, विष्णु मंडल, संजीत, मंडल बबलू मंडल, छगनलाल मंडल, प्राण मंडल, दलगोविंद मंडल, लखीकांत मंडल, भोलानाथ मंडल एवं गांव के महिला पुरुष और समाज के गनमान्य प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित थे। सभा का संचालन रंजीत मंडल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पति  मंडल के द्वारा किया गया। 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template