बहरागोड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता पर धानघोरी का कब्जा, Dhanghori captured the Chief Minister's Invitational Football Competition organized in Baharagora.
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी गांव में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच धानघोरी एकादश और सिजुवा एकादश के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मानुषमुरिया…
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी गांव में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच धानघोरी एकादश और सिजुवा एकादश के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मानुषमुरिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। मौके पर संबोधित करते हुए मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
कहा की आए दिन यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे और अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर विश्वजीत राणा, रामेश्वर हांसदा, संजय पातर, लादेन हेम्ब्रम, रूपाइ हेम्ब्रम, सोना मुर्मू, रमेश मुर्मू, गुडु मुर्मू, सोमनाथ मुर्मू, बुधु मुर्मू, सुषान्त पातर, नरेश पातर समेत अन्य उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ