जमशेदपुर। दिवाली के उपलक्ष्य पर इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने अनेक प्रकार के मोमबत्तियां, दिया, रंगोली बनाने का सामग्री, तरह-तरह के दिया और दीपावली पर सजाए जाने वाली चीजों को खरीदा। यह सामग्री इन बच्चों के द्वारा बनाई गई थी जो मानसिक रूप से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
इन बच्चों ने अनेकों प्रकार के मोमबत्तियां दिया बनाया है। जिसे क्लब के मेंबरों ने खरीदा और उन बच्चों को आर्थिक रूप से सहयोग देने की कोशिश की है। यह सेंटर पेरेंट्स एसोसिएशन का हैंडीकैप जमशेदपुर सोनारी में स्थित है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष बबीता केडिया, जिला आइसो निभा मिश्रा, आनंदित बेरा,पूर्वी घोष, पपिया चटर्जी, रंजीता सिंह, निवेदिता सिंह उपस्थित थीं।
No comments:
Post a Comment