विधायक सुखराम उरांव ने भगवान सूर्यदेव की पंडाल का किया उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ , MLA Sukhram Oraon inaugurated the pandal of Lord Suryadev, crowd of devotees gathered for darshan.
चक्रधरपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर शहर के झुमका मोहल्ला में भव्य पंडाल निर्माण कर भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित किया गया। शनिवार देर शाम को बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव एवं वि…
चक्रधरपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर शहर के झुमका मोहल्ला में भव्य पंडाल निर्माण कर भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित किया गया। शनिवार देर शाम को बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्णदेव साह, भाजपा नेता राजू प्रसाद कसेरा, संजय पासवान, पूर्व प्रोफेसर आरएन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया. इस दौरान विधायक श्री उरांव ने कहा कि छठ प्राकृतिक से जुड़ा पर्व है।
जिसमें सूर्य देवता की आराधना की जाती है और साथ ही छठ पूजा देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है. छठ पर्व हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है. उन्होंने कहा कि पूरे जिला में 22 वर्षों से मात्र एक चक्रधरपुर के झुमका मोहल्ला में भव्य प्रतिमा स्थापित कर सूर्यदेव की पूजा अर्चना की जा रही है. पूजा के दौरान भगवान सूर्यदेव की दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त उमड़ पड़े.।
मौके पर सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता, झामुमो नेता राहुल आदित्य, दिनेश जाना, वेद प्रकाश दास,समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र लाल गुप्ता, सचिव चंदन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष कांतालाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, उत्तम साव, अमर ठठेरा, उप कोषाध्यक्ष भीम विश्वकर्मा, सह सचिव राजकुमार गुप्ता, निखिल साव, अमर कुमार, सदस्य शुभम पोद्दार, राकेश मोदक, रणधीर विश्वकर्मा, राकेश गुप्ता, राहुल ठठेरा, रोहित पोद्दार, अभय विश्वकर्मा, रोहित चौधरी, धीरज पांडा, बेगू मोदक, उदय प्रताप, राहुल सिंह आदि शामिल है।

.jpeg)

.jpeg)

टिप्पणियाँ