LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

घर में आग से झुलसी फुलमनी की मौत, मायके वाले पति रवि पर हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी में, Phulmani burnt to death in house fire, preparations to file murder case against her maternal husband Ravi


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के पंसुआ गाँव में आग से जलकर65 से 70 प्रतिशत तक जल चुकी महिला फुलमनी सोय की जमशेदपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गयी है। फुलमनी की मौत गुरूवार देर रात 1 बजे हुई है। फुलमनी की मौत के बाद अब इस मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया और तेज कर देगी। फुलमनी की मौत से उसके दो छोटे छोटे बच्चों के सिर से माँ का साया उठ चूका है।

मालूम रहे की मंगलवार रात 8 बजे पत्नी फुलमनी सोय और पेशे से ट्रेक्टर चालक पति रवि सोय अपनर घर के कमरे में थे। अचानक घर के अन्दर से चीखने चिल्लाने की आवाज़ आने लगी। देखा गया की पत्नी फुलमनी सोय आग से बुरी तरह जल गयी थी। उसका 65 से 70 प्रतिशत झुलस चूका था, वहीँ पति रवि सोय का हाथ भी झुलस गया था।

जिसके बाद दोनों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ और फुलमनी को बेहतर ईलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया था। फुलमनी के मायके वालों का आरोप है की पति रवि सोय रोज शाम को शराब के नशे में घर आकर पत्नी फुलमनी से झगड़ा कर उसकी खूब पिटाई करता था। घटना वाले दिन भी उसकी पिटाई की गयी होगा. पति रवि सोय पत्नी फुलमनी पर शक करता था।

मायके वाले अब पति रवि पर हत्या का माला दर्ज करने की तैयारी में हैं। परिजनों का कहना है कि जब उसने आग जल रही महिला फुल मनी को पति बचा रहा था उसकी एक हाथ कैसे जला दोनों हाथ जला चाहिए? बहरहाल या जांच का विषय है ।

No comments:

Post a Comment