Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

महापर्व छठ को लेकर नीरज सिंह ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, Regarding the great festival Chhath, Neeraj Singh inspected the Chhath ghats,


जमशेदपुर। महापर्व छठ के निमित आज भारतीय जनता पार्टी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने मानगो पुरुलिया रोड स्तिथ इंटेक वेल छठ घाट, चाणक्य पूरी घाट और वर्कर्स कॉलेज छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखा तय की पूरे घाट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है पूरे घाट पर कूड़ा पड़ा हुआ है। मानगो नगर निगम के द्वारा पूरे घरों और नालों का गंदा बदबूदार पानी घाट पर बहाया जा रहा है जिस कारण वहां कोई दो पल खड़ा भी नहीं रह सकता। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह राज्य सरकार के स्वाथ्या मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए नीरज सिंह ने कहा की मंत्री जी केवल अधिकारियों के साथ घाटों पर जाकर सफाई के नाम केवल ढोंग कर रहें हैं और अधिकारियों के साथ मिलकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।


जनता की सुविधाओं से उन्हे कोई लेना देना नहीं है। नीरज सिंह ने कहा की छठ पर्व हिंदू आस्था का सबसे बड़ा पर्व है आस्था के महापर्व से मंत्री और सरकारी अधिकारी मिलकर घाटों की सफाई के नाम पर खिलवाड़ कर रहे हैं जो हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मानगो नगर निगम के अधिकारियों से कल मिलकर इस लचर व्यवस्था से अवगत करवाया जायेगा और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाया जायेगा। 

नीरज सिंह ने कहा की इस महाआस्था के इस महापर्व पर काफी उच्चस्तरीय साफ सफाई होनी चाहिए। मौके पर मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, वरिष्ठ भाजपा नेता नीलकामा शेखर सतीश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार, प्रिंस सिंह, पप्पू सिंह, आजाद सिंह, मनोज गिरी, शुशील पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template