Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने चिमटी गांव, पहाड़िया टोला में लगाया शिविर कैंप, Rotary Club of Jamshedpur West organized a camp in Chimti village, Paharia Tola.


पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन  

जमशेदपुर। रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट द्वारा आयोजित जनरल हेल्थ चेकअप कैंप में गांव की स्वास्थ जांच हुई और उनको मुफ्त में दवाइयां  भी दी गई। 44 बच्चे पेट दर्द, किरमी, स्किन डिजीज और बुखार से पीड़ित पाए गए। इन्हें डॉक्टर अजय कुमार व डॉक्टर विनीता पांडे ने जांच कर उचित दवाइयां दी।


रोटरी द्वारा संचालित बहुचाचित प्रोग्राम " एक चम्मच कम....चार कदम आगे" के तहत  रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच कर डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों को उचित सलाह दी जाती है और उनमें जीवन शैली में जरुरी बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया जाता है।


रोटरी जमशेदपुर वेस्ट ने आज साथ ही साथ पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से ग्रामीणों की नेत्र चिकित्सा एवम मोतियाबिंद के लिए भी जांच करवाई। 52 मरीजों ने इस सेवा का लाभ उठाया और 2 मरीज  को मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इस सर्जरी की जिम्मेवारी भी रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट और पूर्णिमा नेत्रालय नि:शुल्क लेता है।

इस कैंप के आयोजन से ले के सफलता पूर्वक पूर्ण होने में इन सबों को श्रेय जाता है। एमटीएमएच की टीम डाक्टर सुजाता मित्रा, डॉक्टर वनिता पांडे, सीनियर टेक्नीशियन लक्ष्मण, पूर्णिमा नेत्रालय से बिपिन, रोटरी क्लब वेस्ट से प्रेसिडेंट नीता अग्रवाल, चेयरमैन प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ ऋषि चंद्रानी एवम क्लब के अन्य सदस्य रोटेरियन संजीव सहगल,अनुपमा सहगल,वर्षा गांधी, जे बी सिंह, अजय गांधी, मिथिलेश झा, बिनोद अग्रवाल, रजनीश तलवार को जाता है।

रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट द्वारा झारखंड के कई गांवों में नियमित रूप से ग्रामीणों को स्वास्थ लाभ पहुंचाता रहा है और भविष्य में भी इस मुहिम को जारी रखेगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU