पुस्तल मेला में कहानी संग्रह कथांजलि का हुआ लोकार्पण, Story collection Katanjali was launched in the book fair.
जमशेदपुर। बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग के स्टॉल नंबर 67 पर कथा संग्रह कथा अंजलि का लोकार्पण प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए सहयोग की अध्यक्ष डॉक्टर मु…
जमशेदपुर। बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग के स्टॉल नंबर 67 पर कथा संग्रह कथा अंजलि का लोकार्पण प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए सहयोग की अध्यक्ष डॉक्टर मुदिता चंद्र ने कहां के सहयोग अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस पूरे वर्ष अनेक कार्यक्रम होने वाले हैं डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव की जयंती के अवसर पर एक कहानी स्पर्धा आयोजित की गई थी। जिसमें देश भर के कई महिला कथाकारों ने अपनी अपनी कहानी भेजी थी। जिसमें सर्वश्रेष्ठ कहानी को मंत्री अर्जुन मुंडा ने सम्मानित किया था। सभी कहानियों का संकलन है कथांजलि जिसका प्रकाशन बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने करवाया। इस संकलन में 33 कहानी महिला रचनाकारों की है।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कल्याणी कबीर ने किया। मुख्य वक्ता डॉक्टर जूही समर्पिता ने कई कहानियों पर अपने विचार रखें। मुख्य अतिथि संजय मिश्रा ने कहा कि महिला कथाकारों को खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए।अभी भी वह अपनी रचनाओं में झिझकती हैं अपने दिल की बात कहने में। यदि आप लिखने हैं कि मेरा पति मदिरापान करता है तब आप उस मदिरा का नाम भी कहानी में दीजिए। तब वह कहानी अधिक प्रभावशाली होगी और पाठक तक लेखक का तार जुड़ पाएगा।
धन्यवाद ज्ञापन सहयोग की सचिव श्रीमती विद्या तिवारी ने किया और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इस साहित्यिक कार्यक्रम में नगर के कई साहित्यकार और प्रबुद्ध पाठक उपस्थित थे। जिनमें डाॅ पुष्पा कुमारी, डाॅ संजीव आनंद, रेणु बाला मिश्रा, श्रीमती पुष्पांजलि मिश्रा, माधुरी मिश्रा, पामेला घोष दत्ता, छाया प्रसाद, सुजय कुमार, जय श्री शिव कुमार,सरिता सिंह, अरुणा झा, रश्मि बारला,भोलू श्रीपरणा गांगुली, अंशुमन प्रसाद उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ