चांडिल। चांडिल स्टेशन बस्ती के उगडीह मैदान में इसीसी लीजेंड लीग मैच सीजन टू का शुभारंभ किया गया। क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ चांडिल के समाजसेवी राकेश वर्मा ने विधिवत फीता काटकर वह बैटिंग कर किया। लीग का पहला मैच सीएसके इलेवन बनाम किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके इलेवन ने 12 ओवर में 104 रन बनाया। वही किंग्स इलेवन की टीम 12 ओवर में महज 81 रन ही बना पाया।
इस दौरान समाजसेवी राकेश वर्मा ने कहा कि ईसीसी लीजेंड लीग मैच सीजन 2 चांडिल स्टेशन के द्वारा कराया जा रहा है। पहला सीजन भी ऐतिहासिक रूप से कराया गया था। जिसका फाइनल मैच रात्रि को खेला गया था। उन्होंने कहा कि चांडिल जैसा छोटा क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होना चांडिल वासियों के लिए गर्व की बात। उन्होंने कहा कि क्रिकेट लीग मैच का समापन 26 जनवरी को होगी। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि भोला सिंह सरदार, पंसस तारक कुमार पति, राजू सिंह, दुर्गाप्रसाद सिंह आदि इसीसी कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
26 जनवरी को होगा लीग मैच का समापन : चांडिल स्टेशन के उगडीह मैदान में 25 नवंबर से इसीसी लीजेंड सीजन टू क्रिकेट मैच का शुभारंभ हो गया। क्रिकेट लीग मैच का समापन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर किया जाएगा। दो माह तक चलने वाली इस लीग मैच में कुल दस टीमें भाग ली है। प्रत्येक टीम 9-9 मैच खेलेगी।

No comments:
Post a Comment