CKP

तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न,डीएस ब्रदर्स टीम बने विजेता , Three day football tournament concluded, DS Brothers team became the winner

चक्रधरपुर।  चक्रधरपुर नलिता पंचायत के डिगुवारडीह मैदान में तुरतुंग मार्शल क्लब कुरमुंडा डिगुवारडीह के सौजन्य से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजस…

 तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न,डीएस ब्रदर्स टीम बने विजेता , Three day football tournament concluded, DS Brothers team became the winner

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नलिता पंचायत के डिगुवारडीह मैदान में तुरतुंग मार्शल क्लब कुरमुंडा डिगुवारडीह के सौजन्य से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी ड़ॉ विजय सिंह गागराई एवं विशिष्ट अतिथि नलिता पंचायत के मुखिया आली सामड,उपमुखिया मनीषा हासदा,समाजसेवी रामकृष्ण महतो था। फाइनल मुकाबला डीएस ब्रोदर्स बिददिरी एवं बगिरा एफसी के बीच खेला गया। निर्धारित समय मे डीएस ब्रोदर्स बिददिरी टीम एक गोल मार कर विजय बना।

विजेता उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए फुटबॉल खेल काफी लोकप्रिय खेल है। उन्होंने कहा कोल्हान  में बहुत अच्छे-अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं। उन सभी खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा यह प्रतियोगिता बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया।

यहां पर पश्चिम सिंहभूम जिला के अलावे सरायकेला खरसावां तथा टाटा के फुटबॉल टीम के टीमों ने हिस्सा लिया है। सभी खिलाड़ी खेल की भावना को भावना से खेल को खेला और विजेता बने .हम आशा करते है इस तरफ खिलाड़ी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर अपना भविष्य बनाएं। इस मौके पर देवलाल मुंडा,महेंद्र सामड, मालती सामड,संजय सामड,महेश्वर सामड,शिवकर सामड,राकेश सरदार, अमित मुंडा,मुखिया महतो,मुखिया सरदार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280