वैज्ञानिक पद्धति से उन्नत कृषि को लेकर 60 किसानों को रांची एक्सपोजर विजिट कराया, 60 farmers were given an exposure visit to Ranchi regarding advanced agriculture using scientific methods.
गुवा। वैज्ञानिक पद्धति से उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण किसानों में इनके महत्व को देखते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन, नोवामुंडी के द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से फसलों की खेती (उन्नत कृषि) को लेकर न…
गुवा। वैज्ञानिक पद्धति से उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण किसानों में इनके महत्व को देखते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन, नोवामुंडी के द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से फसलों की खेती (उन्नत कृषि) को लेकर नोवामुंडी क्षेत्र के अंतर्गत पेटेता, सियालजोड़ा, बेतेरकिया, दुधबिला, कोलाईसाई, भनगांव, जुगीनन्दा एवं खामनियाँ आदि विभिन्न गांवों से 60 किसानों के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों पर प्रदर्शन हेतु रांची एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया है।
यह तीन दिवसीय दौरा है। जिसमें एक्सपोज़र विज़िट के माध्यम से किसान दादा एवं दीदियां उन्नत कृषि एवं पशुपालन पर प्रशिक्षण करेंगे और उन स्थानों का दौरा भी करेंगे। जिनका उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं उनके साथ ही विशेषज्ञों से उन्नत कृषि को वैज्ञानिक तरीकों से जोड़ने के प्रश्नों पर समझ भी बनाएंगे, ताकि सबसे पहले स्वयं उनका खेती करने के तरीके में बदलाव हो और वे दूसरों को भी उन्नत कृषि से होने वाले लाभ पर समझ बना पाएं।

.jpeg)
टिप्पणियाँ