जिले के पांच प्रखंड तथा दो नगर निकाय क्षेत्र में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम आयोजित, 'Aapki Yojana, Aapki Sarkar, Aapke Dwar' program was organized in five blocks and two municipal body areas of the district.
सरायकेला। गुरुवार को सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत पांच प्रखंड तथा दो नगर निकाय क्षेत्र में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राजनगर प्र…
सरायकेला। गुरुवार को सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत पांच प्रखंड तथा दो नगर निकाय क्षेत्र में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राजनगर प्रखंड के केंदमुण्डी पंचायत, कुचाई प्रखंड के गोमियाडीह, गम्हरिया प्रखंड के चमारु, ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी तथा चांडिल प्रखंड के चांडिल पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सरायकेला के वार्ड संख्या 06 तथा नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 24 में शिविर आयोजित कर विभिन्न योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही, विभिन्न विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया गया।
इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शिविर में कुल 7600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमे 2600 से अधिक मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के कई योग्य एवं जरूरतमंद महिला- पुरुषों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ऑन स्पॉट लाभ दिया गया। इसके तहत सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति पत्र दिया गया।
साथ ही ठंड के मद्देनजर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल दिए गए। वहीं स्कूल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत प्रति छात्रा 4500/- रुपए का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जुड़ी महिलाओं को परिचय पत्र और कई लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए। मौके पर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी दी गई तथा उसका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की गई।



टिप्पणियाँ