संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में खगोल विज्ञान आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, Astronomy outreach program organized at Sant Nandlal Smriti Vidya Mandir
घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर परिसर में गुरुवार को खगोल विज्ञान आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा पृथ्वी, सौरमण्डल, तारामंडल तथा संपूर्ण ब्रह्माण्ड की…
घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर परिसर में गुरुवार को खगोल विज्ञान आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा पृथ्वी, सौरमण्डल, तारामंडल तथा संपूर्ण ब्रह्माण्ड की महत्वपूर्ण जानकारीयाँ साझा की गई। जिसमें 360 फुल- डोम इमर्सिव के तहत सूर्य चंद्रमा, तारामण्डल,बादल, हवा,सूर्योदय, सूर्यास्त,बारिश,दिन और रात के साथ-साथ विभिन्न ग्रहों और उपग्रहों की विस्तार पूर्वक जानकारी को सचित्र माध्यमों से खगोलीय अवधारणाओं के द्वारा स्पष्ट किया गया।
यह कार्यक्रम जेमिनी प्लेनेटेरियम संगठन के द्वारा आयोजित की गई। जिसका संचालन जेमिनी प्लेनेटेरियम के आलोक कुमार राणा ने किया। इस कार्यक्रम से विद्यालय के कक्षा पहली से 12वीं तक के 250 विद्यार्थी लाभान्वित हुए. इस कार्यक्रम में समन्वयक के रूप में मुरलीधर प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक व शैक्षणिक प्रभारी एस आर दत्ता शामिल थे।

.jpeg)

टिप्पणियाँ