Jamshedpu

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पीछे व बिजली सब स्टेशन के सामने फेंका जा रहा है शहर का कचरा, जेएनएसी को सौंपा ज्ञापन, City's garbage is being thrown behind Sidgora Sun Temple and in front of electricity sub station, memorandum submitted to JNAC,

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में लोगों की शिकायत पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पीछे और बिजली सब स्टेशन के सामने शहर का कचरा जेएनएसी के द्वारा डंपिंग किया ज…

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पीछे व बिजली सब स्टेशन के सामने फेंका जा रहा है शहर का कचरा, जेएनएसी को सौंपा ज्ञापन, City's garbage is being thrown behind Sidgora Sun Temple and in front of electricity sub station, memorandum submitted to JNAC,

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में लोगों की शिकायत पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पीछे और बिजली सब स्टेशन के सामने शहर का कचरा जेएनएसी के द्वारा डंपिंग किया जा रहा है। उसका औचक निरीक्षण किया और पाया की बिरसानगर, बारीडीह बस्ती, बाबूनाथू, बागुन नगर, सिदगोड़ा, विद्यापति नगर, एवं अन्य इलाकों से जेएनएसी के द्वारा कचरा गाड़ियों में भर कर सूर्य मंदिर के पीछे बिजली सब स्टेशन के सामने डंपिंग किया जा रहा है। जिससे आसपास के पूरे इलाकों में बदबू फैल रही है।

जिससे पूरा इलाका दूषित हो चुका है। जानवर भी डंपिंग यार्ड में जाकर प्लास्टिक एवं गंदे दूषित पदार्थ खा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के लोग निरीक्षण के बाद जेएनएसी जाकर ज्ञापन सौपा और मांग किया कि जल्द से जल्द पूरा इलाका को साफ किया जाए। साथ ही कचरे को शहर से बाहर डंपिंग किया जाए। तभी पूरे इलाकों को दूषित होने से और महामारी फैलने से बचाया जा सकता है। अन्यथा आम आदमी पार्टी कड़ी कदम उठाने के लिए विवश हो जाएगी।

इस कार्य में मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदि, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर जिला सहसचिव संकर ठाकुर, महानगर महिला नेत्री अंजना सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे।


 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280