गुड़ाबांदा। गुड़ाबांदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा में गुरुवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गुड़ाबांदा प्रखंड ईकाई के द्वारा एक विदाई समारोह आयोजित कर प्रखंड के छ: सेवा निवृत्त शिक्षक गणेश चन्द्र मुर्मू, सिताराम मांडी, अजित कुमार महतो, छाकुनाथ हांसदा, तपेस कुमार बेरा एवं अर्धेन्दु दीक्षित को फूलों का माला पहनाकर ओर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर बेरा, जिला कोर कमिटी सदस्य नव कुमार गिरि, प्रखंड अध्यक्ष राधाकांत नायेक, सचिव धनंजय मुंडा, सुनील कुमार हांसदा, राकेश घोष, बिजन कुमार मालिक, मनसाराम मुंडा डोमन चंद्र मुंडा, दाखिन हांसदा, कमलेश खेस, मंगल मुंडा विश्वनाथ सोरेन,कालिकिंकर भुईया बुद्धदेव कुमार समेत अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment