भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की बैठक को लेकर तैयारी, Preparation for the meeting of BJP Scheduled Tribe Morcha State Working Committee
गुवा । भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने प्रेस रिलीज जारी कहा की 15 दिसंबर को समय 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम…
गुवा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने प्रेस रिलीज जारी कहा की 15 दिसंबर को समय 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिला से भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी, पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में पार्टी द्वारा प्रस्तावित प्रत्येक विधानसभा में मोटर साईकिल रैली, जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा एवं आगामी दिनांक 29 एवं 30 दिसंबर 2023 को जिला मुख्यालय चाईबासा में होने वाली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरॉव शामिल होंगे।



टिप्पणियाँ