गोपीनाथपुर में मृतक के परिजनों को समाजसेवी ने किया आर्थिक सहयोग एवं कपड़े, Social worker provided financial support and clothes to the relatives of the deceased in Gopinathpur.
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गांव के दमागिरी साई में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने मृतक 70 वर्षीय समी कुई के निधन पर उसके निवास स्थान पहुंचे।…
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गांव के दमागिरी साई में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने मृतक 70 वर्षीय समी कुई के निधन पर उसके निवास स्थान पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों से मुलाकात किया। साथ ही उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ कपड़े वितरण किया। मालूम रहे कि मृतक समी कुई की मौत लंबी बीमारी से हो गई थी।
इसकी सूचना मिलने पर डॉ विजय सिंह गागराई ने उसके घर जाकर उसे हर संभव मदद करने की बात कही। डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा हमारा पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन गरीब एवं असहाय लोगों की मदद सदा ही करता है, और करता ही रहेगा। उन्होंने कहा मृतक के परिजनों को हमारी संस्था हर तरह से मदद करेगी। इस मौके पर ग्राम मुंडा मारकुश, आजसू के प्रखंड सचिव भगवान गोप, भोला सामड,शंकर सामड,कुशल गागराई, भारत सामड,रामराय सामड समेत अन्य ग्रामीण एवं मृतक के परिजन उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ