दस घंटे तक ठप्प रहा हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर ट्रेन परिचालन, दुरंतो को पहले रवाना किया गया, Train operations on Howrah Mumbai main route remained stalled for ten hours, Duronto was dispatched first,
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल में भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा आईईडी बम लगाकर रेलवे ट्रैक उड़ाने के घटना के बाद तक़रीबन दस घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप्प रहा। घटना के बाद रात भर …
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल में भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा आईईडी बम लगाकर रेलवे ट्रैक उड़ाने के घटना के बाद तक़रीबन दस घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप्प रहा। घटना के बाद रात भर ट्रेन टाटानगर से लेकर राउरकेला रेलवे स्टेशन के बीच विभिन्न स्टेशनों में खड़ी रही। यात्री परेशान रहे। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक का जायजा लेने के बाद सेफ्टी क्लियर होने के बाद सुबह 8:15 चक्रधरपुर स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या एक से हावड़ा पुणे दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन को पहले ट्रेन है को रवाना किया गया।
यह ट्रेन दस घंटे से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में फंसी थी। इस बीच रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया। जिसमें चक्रधरपुर राउरकेला पैसेंजर और टाटा राउरकेला पैसेंजर ट्रेन शामिल है। बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल के गोईलकेरा एवं पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच कारो नदी के पास नक्सलियों ने आईईडी बम लगाकर देर रात को थर्ड लाइन उड़ा दी थी। घटना रात साढ़े दस बजे की है। इस घटना के बाद पूरे रेल मंडल में दस घंटे तक ट्रेन परिचालन ठप पड़ गयी थी। कई ट्रेनें तो नक्सल प्रभावित ईलाकों जैसे गोईलकेरा, मनोहरपुर आदि रेलवे स्टेशन पर रातभर खड़ी़ थी। नक्सली घटना के बाद यात्रियों की भी जान जोखिम में रहा.
घटना के बाद चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में हेल्पलाइन बनाया गया था : हावड़ा मुंबई मुख मार्ग पर नक्सलियों द्वारा रेलवे ट्रैक उड़ने की घटना के बाद चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में हेल्पलाइन खोला गया था। जहां यात्रियों को हर सुविधा दी जा रही थी।
रेलवे ट्रेक उड़ाने की घटना के बाद जहां तहां खड़ा रहा यात्री ट्रेन : चक्रधरपुर रेल मंडल में मनोहरपुर- पोसैता सेक्शन में नक्सलियों के द्वारा रेल ट्रेक उड़ाने की घटना के बाद से ही हावड़ा मुंबई रेलमार्ग प्रभावित हैं। इसके कारण दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर रेल मंडल के घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन देर रात से स्टेशन पर ही खड़ी है। 22172सांतरागाछी -पुणे हमसफर एक्सप्रेस घाटशिला स्टेशन पर 1 बजकर 25 मिनट से खड़ी है. 12834 हावड़ा - अहमदाबाद एक्सप्रेस धालभूमगढ़ स्टेशन पर सुबह 2:41 बजे से खड़ी है। 18005 कोरापुट एक्सप्रेस धालभूमगढ़ स्टेशन पर सुबह 2:02 मिनट से खड़ी है। 12130 हावड़ा- पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस सुबह 1 बजकर 20 मिनट से ही खड़ी है।





टिप्पणियाँ