दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, हुर्षिकेश डिलर एफसी टीम बने विजेता, Two day football competition organized, Hurshikesh Diller FC team became the winner,
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के भालुपानी पंचायत के मसूरीबाई डोमरा गांव में गुरुवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समा…
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के भालुपानी पंचायत के मसूरीबाई डोमरा गांव में गुरुवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई एवं विशिष्ट अतिथि जीप सदस्य बसंती पूर्ति एवं पंसस बाली सामड, उपमुखिया कृष्णा जोंको उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ह्रषिकेश डिलर एफसी एवं हुर्षि डिलर एफसी टीम के बीच हुआ। जहां हुर्षिकेश डिलर एफसी टीम की टीम ने 2-0 से यह मुकाबला जीत हासिल किया। उपविजेता हुर्षि डिलर एफसी टीम बना। तीसरा स्थान शांति इलेवन एवं चौथा रोशन एफसी की टीम रही। महिला टीम में डोमरा एफसी ने पेनाल्टी सॉर्ट में जंगलडीपा को टॉस से हराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने प्रतियोगिता के विजेता टीम को 10 हजार, उप विजेता 8 हजार, तृतीय विजेता को 6 हजार तथा चतुर्थ विजेता को 5 हजार रुपये नकद इनाम दिया।
मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कहा झारखंड में फुटबॉल खिलाड़ियों की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी देश-विदेश में खेल कर अपना क्षेत्र का परचम लहराया है। आज भी ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच की आवश्यकता है। झारखंड सरकार ऐसे खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनका भविष्य सवार रही है.इतना ही नहीं खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए बीच-बीच में प्रतियोगिताएं भी आयोजित कर रही है। वहीं जीप सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा खेल को खेल की भावना से खिलाड़ियों को खेलना चाहिए।
जीत और हार तो लगी है। हमें अपने मनोबल को ऊंचा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों को बेहतर खेल खेलने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। कोल्हान में फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है। खेल के माध्यम से भी खिलाड़ी नौकरी एवं ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। इस अवसर पर सुदर्शन गागराई, भीमसेन केराई, बिनोद तांती, मोहनलाल लुगुन, मिंटू लुगुन, बांगरा गागराई, सोंगा लुगुन,कुंवर सिंह लुगुन,गोमा गागराई आदि उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ