चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के राजापारम खेल मैदान में क्रिसमस पर्व के अवसर पर राजापारम स्पोर्ट कमेटी द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी ड़ॉ विजय सिंह गागराई थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गागराई ने कहा कि खेल से लोगों का मानसिक विकास होता है।
गांव में ऐसी प्रतियोगिता आयोजन होने से खिलाडियों का मनोबल बढता है। व आपसी भाई चारा कायम होता है।उन्होंने कहा यहां खेलकूद प्रतियोगिता बहुत ही भव्य रूप से होता है। यहां सभी खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में बच्चों का दौड़ में सिवो सिजुई, मनोज कंडियांग, बच्चियों का दौड़ में जेम्सी पूर्ति, सोनाली दोराय,युवतियों का दौड़ में रश्मि अनिता बोदरा, गुरुवारी गागराई, बच्चों का बेलून फोड़ में इंदु दोराय, मोनिका बोदरा,महिलाओं का हंडी फोड़ मनीषा जोंको,कैरी पूर्ति जवानों का दौड़ इलियास पूर्ति, राजेश बोदरा, लड़कियों का सुई धागा कमला हेम्ब्रम ,प्रियंका बानरा,साइकिल रेस वीरसिंह दोराय एवं हिन्दू हासदा क्रमशः प्रथम व द्वितिय स्थान पर रहे।
सभी सफल प्रतिभागी को अतिथि द्वारा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजा पूर्ति, राजू पूर्ति, प्रकाश पूर्ति,इलियास पूर्ति, अभिषेक पूर्ति, शिवो पूर्ति,दामू पूर्ति,अमिति पूर्ति,विजय पूर्ति आदी का सराहनीय योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment