चांडिल। चौका मोड़ पर मंगलवार को टाटा से रांची जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चौका मोड़ स्थित शहीद अजीत महतो एवं धनंजय महतो के मूर्ति पर माल्ययार्पण कर नमन किया।
इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि चौका,चांडिल, ईचागढ़ कृषि प्रधान क्षेत्र है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष को कहा कि यहां के किसानों को जागरूक करें, कृषि क्षेत्र में विकास के लिए केंद्र सरकार एक से एक योजना ला रही है। इस मौके पर भाजपा नेत्री सारथी महतो, मनोज महतो, बनु सिंह सरदार, खुदी सिंह सरदार, दिलीप महतो, भुषण मुर्मू, अनिल सिंहा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment