Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

चांडिल अनुमंडल स्तरीय सार्वजानिक टुसू मिलन समारोह 2024 में उमड़ी विशाल भीड़, A huge crowd gathered in Chandil sub-division level public TUSU Milan function 2024,


एक लाख से अधिक लोगों ने मेला का आनंद उठाया 

चांडिल। नेंगडीह में चांडिल अनुमंडल स्तरीय सार्वजानिक टुसू मिलन समारोह 2024 का आयोजन किया गया। मेला में झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से लगभग एक लाख से अधिक महिला - पुरुष की भीड़ उमड़ी। मेला में मनोहरपुर के यूवा झूमूर सम्राट रंजित महतो, लोकप्रिय यूट्यूब कलाकार सुनीता राणा एवं लिपनी रानी के लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को जमकर झुमाया। मेला के संस्थापक सह आयोजक विश्वरंजन महतो उर्फ कार्तिक महतो ने जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग अपने अतीत को मेला एवं संस्कृति के माध्यम से याद करते हैं। भारतीय संस्कृति अपने मेला त्योहारों के लिए मशहूर है। 


टुसू मेला झारखंड  में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है और इसे बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। ऐसे मेला में संस्कृति की विविध रूपों का दर्शन होता है। इस मौके पर मेला के संस्थापक सह आयोजक विश्वरंजन महतो उर्फ कार्तिक महतो, भाजपा के जिला चांडिल के प्रभारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, महामंत्री मधुसूदन गोराई, झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम, समाजसेवी राकेश वर्मा, नीमडीह मुखिया संघ के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, जेबीकेएसएस के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो व वरिष्ठ नेता तरुण महतो, समाजसेवी खगेन महतो, दिलीप महतो, पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित मुखिया सुभाष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template