LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

अदाकारा यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370', 23 फरवरी को रिलीज होगी, Actress Yami Gautam's film 'Article 370' will be released on February 23.


मुंबई। लीडिंग कंटेंट स्टूडियो, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की नवीनतम प्रस्तुति हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा 'आर्टिकल 370' का टीज़र रिलीज़ करने के पूर्व एक आकर्षक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें अदाकारा यामी गौतम को एक खुफिया एजेंट के रूप में दिखाया गया है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें कभी न देखा गया एक्शन और पॉलिटिक्स देखने को मिलेगा। 


यह फिल्म कश्मीर के आर्टिकल 370 को निष्क्रिय करने, और वहां के आतंकवाद को जड़ से मिटाने के संकल्प पर आधारित है।यह प्रेरक कहानी भारत सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म को आदित्य सुहास जांभले ने निर्देशित किया है। निर्देशक आदित्य सुहास जांभले दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


No comments:

Post a Comment