चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को हर संभव मदद किया जाएगा :डॉ विजय सिंह गागराई, All possible help will be provided to all the players of Chakradharpur assembly constituency: Dr. Vijay Singh Gagrai,
चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारनिया पंचायत के महिला फुटबॉल टीम को बेहतर रूप से खेलने के लिये जर्सी, फुटबॉल, नेट समेत अन्य खेल की सामग्री समाजसेवी ड़ॉ विजय सिंह गागर…
चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारनिया पंचायत के महिला फुटबॉल टीम को बेहतर रूप से खेलने के लिये जर्सी, फुटबॉल, नेट समेत अन्य खेल की सामग्री समाजसेवी ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने दिया। मौके पर मुखिया सरिता गागराई व समाजसेवी गंगाराम गागराई के उपस्थित थे। इस मौके पर ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि भविष्य में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के कोई भी समस्या हो तो उसका भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि यहां के खिलाड़ी अच्छा खेल प्रदर्शन कर चक्रधरपुर विधानसभा का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा खिलाड़ी अपने खेल की और ध्यान दें उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी।
जरूरतमंद खिलाड़ियों को फुटबॉल, हॉकी एवं क्रिकेट खेलने की सामग्री समेत अन्य सहायता प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें संसाधन उपलब्ध करा देने से यहां के खिलाड़ी राज्य समेत अंतरराष्ट्रीय मैच में भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा यहां का लोकप्रिय खेल फुटबॉल, हॉकी एवं क्रिकेट है. इसलिए खिलाड़ियों को अब खेल खेलने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अच्छा से अच्छा खेल को खेलें। उन्हें बेहतर खेल खेलने के लिए मंच भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि प्रत्येक गांव में अच्छा से अच्छा खेल का मैदान का निर्माण कराया जाए। जिससे यहां के खिलाड़ी बेहतर ढंग से खेल खेल सके। मौके पर उप मुखिया श्रीमती विनीता बोदरा, मालान्ती सोय एवं फुटबॉल खेलाड़ी मालो बोदरा, गुरुवारी बोदरा, बुरूमनी सामड, सरस्वती मोदी,सुमि बोदरा, प्रियंका सामड,यमुना बोदरा, मालन्ति सोय, रायमनी बोदरा, रिंकी लोहार समेत अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ