चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र के एकांउट्स कॉलोनी स्थित छोटू काली मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 22 जानवरी को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तय कि गई। जिसमें मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 से 19 जनवरी तक नगर के सभी मंदिरो को धोना व साफ सफाई करना। इसके साथ ही 22 जनवरी को पवन चौक में श्रीराम की मूर्ति और बाजा लगाना। इस मौके पर भक्त जनों के बीच लड्डू का वितरण करना व आतिशबाजी करना। इसके साथ ही भाजपा के द्वारा नगर वासियों से अनुरोध किया गया कि, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित करें।
इस मौके पर ललित मोहन गिलुवा, पवन शंकर पाण्डेय, राजू प्रसाद कसेरा, अशोक दास, दीपक प्रधान, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, रोहित गुप्ता, स्नेह लता भोग्या, नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री सरस्वती हैसा, मोहन यादव, राजेश पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, नगर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आर. एन. पांडे, प्रमोद विश्वकर्मा, दयावती नाग, कृष्ण देव शिंदे, सुरेश रजक, राम कोड़ा, कविता राठोर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार राम, अरुण साव, सुधीर पाल, बजरंग महानंद, शशि रजक, धर्म सिंह महतो, सुमित पासवान, अशोक नयर, मनोज शाह, बंटी प्रसाद, छोटू, रविंद्र यादव, भोला, संतोषी देवी, ज्योति देवी, बसंती माहाली, सुनीता रवानी के साथ भारतीय जनता पार्टी कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment