LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

चक्रधरपुर : "गांव चलो अभियान" को लेकर भाजपा नगर की हुई बैठक, Chakradharpur: BJP city meeting regarding "Gaon Chalo Abhiyan"


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कमर कसने लेने का मिला निर्देश

चक्रधरपुर। "गांव चलो अभियान" को लेकर भाजपा की एक बैठक बुधवार को स्थानीय रेलवे क्षेत्र के अकांउट्स कॉलोनी स्थित छोटू काली मंदिर में रखी गई। इस कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी विजय कुमार मेलगांडी, संयोजक दीपक सिंह, सह संयोजक जीतेन विश्वकर्मा एवं हरिराम शर्मा मौजूद रहे। बैठक की सुरुवात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गा कर की गई। जिसके पश्चात अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी व इस कार्यक्रम के प्रभारी विजय मेलगांडी के द्वारा इस "गांव चलो अभियान" के तहत किए जाने वाले कार्यों के विषय मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया गया। जिसमें निम्नलिखित बिंदु है।



बूथ समिति बैठक, जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट, विचार परिवार के कार्यकर्ताओं से भेंट, युवाओं, किसान समूह, व्यवसायी समूह से भेंट, प्रतिभावान विद्यार्थी, खिलाड़ियों से भेंट, छात्र नेताओं से भेंट,  विद्यालय में अध्यापको एवं छात्रों से संपर्क, प्रभावी (सामाजिक धार्मिक) मतदाता पुरस्कृत व्यक्तियों से भेंट, एन.जी.ओ. स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों से भेंट, धार्मिक स्थलों का दर्शन, अनुसूचित जाति, जनजाति मोहल्ले में जाना, लाभार्थी संपर्क (उनकी वार्ता का वीडियो लेना) सोशल मीडिया पर अपलोड करना, चुने हुए जनप्रतिनिधियों (जैसे पंचायत, स्थानीय निकाय एवं सहकारिता) से भेंट करना, शहीद सैनिक परिवारों, नक्सल हिंसा से पीड़ित एवं राजनीतिक हिंसा से पीड़ित परिवारों से भेंट, दीवार लेखन प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो प्रमुख स्थान पर करना है एवं इसका चित्र सरल एप पर अपलोड करना है, बूथ कमेटी बनी है उसका सत्यापन करना है अथवा नहीं बनी है तो बनाकर लाना है, 11 फरवरी 2024 को बूथ / गाँव में सभी 29464 बूथों पर पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि मनाने है।


बैठक में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, पवन शंकर पाण्डेय, शेष नारयण लाल, नगर विस्तारक उत्तम शर्मा, संजय पासवान, राजेश गुप्ता, संजय मिश्रा, गौतम रवानी, राजेश राय, मोहन यादव, रवि बांकिरा, तीरथ जामुदा, बिनोद शर्मा, बीरेंद्र राय, बुलटन रवानी, बजरंग महानन्द, सरस्वती हेस्सा, दयमंती नाग, इंद्रजीत रवानी, रोहित गुप्ता, संदीप साव, अनुज विश्वकर्मा, शशि रजक, शमीर मिस्त्री, प्रदीप साव, कविता राठौड़ के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद है।

No comments:

Post a Comment