राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने झंडी दिखा किया रवाना, Marathon race competition organized on National Voters' Day, Superintendent of Police Dr. Vimal Kumar and Sub-Divisional Officer Parul Singh flagged off,
सरायकेला। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ समाहरणालय परिसर से प्रारम्भ होकर प्रखंड कार…
सरायकेला। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ समाहरणालय परिसर से प्रारम्भ होकर प्रखंड कार्यालय सरायकेला में समाप्त हुआ। उक्त दौड़ प्रतियोगिता को पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रतियोगिता में नृपराज प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र एवं जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नृपराज उच्य विद्यालय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
प्रखंड सह अंचल सरायकेला सभागार में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त के द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हम 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रुप में मनाते हैं। इसका उद्देश्य जनमानस में मतदान के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इसका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता देश का भविष्य निर्धारित करते हैं, क्योंकि उनका बहुमूल्य वोट नीति निर्माताओं को चुनता है।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा मुख्य रुप से परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबुरु, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, प्रखंड सह अंचलाधिकारी यस्मिता सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय एवं अन्य सम्बन्धित कहा पदाधिकारियो ने भाग लिया।



टिप्पणियाँ