जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, नेताजी ने देश की आजादी में निभाई अग्रणी भूमिका : कांग्रेस, Netaji Subhash Chandra Bose remembered on his birth anniversary, Netaji played a leading role in the country's independence: Congress.
चक्रधरपुर। मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कांग्रेस भवन चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नेताजी के जयंती पर कांग्रेसि…
चक्रधरपुर। मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कांग्रेस भवन चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नेताजी के जयंती पर कांग्रेसियों ने कहा कि नेताजी ओजस्वी भाषण से,देश के आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए लोगो को एक होकर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया।
आजाद हिन्द फौज की स्थापना करने के पीछे उनका मकसद रहा था कि साम्राज्य वादी अंग्रेजी हुकूमत को सिर्फ सत्याग्रह के साथ हम नहीं हटा पाएंगे, इस लिए युवाओं से आवाह्न किया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा के जय घोष के साथ अंग्रेजी के विरुद्ध हुंकार भरते हुए अपनी अतुलनीय सहभागिता निभाई। किसी भी संगठन को चलाने के लिए दोनो तरह के दल की आवश्यकता पड़ती है जहाँ नरम होना है वहा नरम और अगर जब लगता है नरम हो कर कार्य सिद्धि में विलंभ हो रही है वहीं पर गर्म विचारधारा की अति आवश्यता पड़ने लगती है, जिसका निर्वाहन भारत के वीर सपूत ने मरते दम तक निभाया ।
मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चंपिया, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम गागराई, जितेंद्र नाथ ओझा, शंकर बिरुली, जिला सचिव जगदीश सुन्डी, नगर अध्यक्ष अजय प्रजापति, सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकु सवैया,वरिष्ट कांग्रेसी राम सिंह सवैया,जुमल सुन्डी,सिंगराय सुंडी,संजय कुमार साव,और सुशील दास इत्यादि मौजूद थे


टिप्पणियाँ