रांची राजधानी में रामनवमी व दीपावली एक साथ मना रहे हैं रामभक्त: संजय सेठ, Ram devotees are celebrating Ram Navami and Diwali together in Ranchi capital: Sanjay Seth,
रांची। अयोध्या धाम में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी रांची राममय में हो चुकी है। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ ने एक विशेष गाड़ी सजाकर, रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस …
रांची। अयोध्या धाम में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी रांची राममय में हो चुकी है। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ ने एक विशेष गाड़ी सजाकर, रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद ने कई शोभा यात्राओं पर पुष्प बरसाए। साथ ही कई मंदिरों में जाकर भगवान का पूजन, आरती और हवन में शामिल हुए। रांची शहर सहित नामकुम, टाटीसिलवे जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी सांसद ने भ्रमण किया। रामभक्तों को इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सोमवार का के दिन पूरी दुनिया राममय हो गयी है। हम रामनवमी और दीपावली एक साथ मना रहे हैं। शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद भगवान रामलला अपनी जन्मभूमि पर विराजमान हुए हैं। यह दिन पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक और अद्भुत है। भूतों न भविष्यति, इस दिन जैसा दिन शायद नहीं आएगा। हर रामभक्त को इस दिन की प्रतीक्षा थी और भगवान राम की कृपा से सभी भक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने जिस राज्य की संकल्पना की थी, वह संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण हो रही है। हम राम राज्य की तरफ बढ़ रहे हैं।



टिप्पणियाँ