Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चलते ही हमें आज़ादी मिली है : सुनील कुमार दे, We got independence only because of Netaji Subhash Chandra Bose: Sunil Kumar De,


नुआग्राम में आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वी जयंती मनाई गई,,,

हाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 23 जनवरी को नुआग्राम प्राथमिक विद्यालय में सुभाष संस्कृति परिषद जमशेदपुर की सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत की आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह 8.30 बजे नुआग्राम प्रार्थमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नेताजी की प्रभातफेरी निकाली गई तथा वंदे मातरम, भारत माता की जय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे की नारा दिया गया। 9 बजे नेताजी की प्रतिकृति पर माल्यार्पण और धूप द्वीप प्रज्वलित किया साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे ने।




उसके बाद विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनंत सिंह ने सभी को स्वागत किया। सुनील कुमार दे ने नेताजी की संगीत प्रस्तुत करते हुए नेताजी की महान जीवनी पर प्रकाश डाला। श्री दे ने कहा,,आज़ादी के लिए अनेक लोगों ने लड़ाई लड़ी है और शहीद भी हुए हैं, लेकिन भारत की आज़ादी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चलते ही मिली है। नेताजी सुभाष चंद्र आजादी का असली हीरो है। उसके बाद नेताजी की जीवनी के ऊपर  प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता की गई ओर सफल प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चे के अलावे सुमति सरदार, रीता सरदार, अंजलि पात्र आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template