LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

चौड़ा में बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितता का आरोप, कार्य पर लगा रोक,जांच की मांग, Allegations of irregularities in the sub-health center being built in Chauda, ​​ban on work, demand for investigation,


तिरुलडीह। कुकडु प्रखंड के चौड़ा में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को ग्रामीण ने रोक लगा दिया है।पिछले तीन दिनों से ग्रामीण व निर्माण कार्यकर्ता में लगातार गीज गीज खिंच खिंच के बार निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है। कुकडु प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप था कि चौड़ा में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा है।


उन्होंने स्थल निरीक्षण किया और बताया कि निर्माण कार्य मे गड़बड़ी है। जिसे सुधारने का हिदायत दिया गया है।वहीं निर्माण कार्य में कामधेनु रॉड लगाए जाने पर भी लोगों आपत्ति जताया। वहीं इंदजीत महतो ने बताया कि ठेकेदार व जेई के आने के बाद ही कार्य चालु कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment