हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने की पूजा अर्चना, मांगी मन्नतें, People of Jharkhand Mukti Morcha offered prayers and made vows for the release of Hemant Soren.
गुवा। मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता वृंदावन गोप अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुवा से मनोहरपुर जाने वाले बीच रास्ते स्थित वनदेवी दुर्गा मंदिर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत स…
गुवा। मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता वृंदावन गोप अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुवा से मनोहरपुर जाने वाले बीच रास्ते स्थित वनदेवी दुर्गा मंदिर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर पूजा अर्चना की। साथ ही उनकी रिहाई की मन्नतें मांगी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सक्रिय कार्यकर्ता वृंदावन गोप ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत ईडी लगाकर फंसाया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।
भाजपा की यह नीति हम सभी झामुमो के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। आने वाले 2024 में लोकसभा की चुनाव में कोल्हान में झामुमो का ही दबदबा रहेगा। इस बार भी कोल्हान में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्तागण मौजूद थे।



टिप्पणियाँ