Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जिस तरह कोल्हान से विधानसभा में भाजपा खाता नहीं खुला है ,उसी तरह लोकसभा में जीत लेंगे झारखंड की सभी 14 सीटें : चंपई सोरेन, Just as BJP account has not been opened in the Assembly from Kolhan, similarly it will win all 14 seats of Jharkhand in the Lok Sabha: Champai Soren.


चाईबासा। जिस तरह पिछले विधानसभा  चुनाव में कोल्हान में भाजपा का खाता खुलने नहीं दिया हैं। उसी तरह लोकसभा में झारखंड के 14 -14 सीट जीतेंगे। उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा। श्री सोरेन मंगलवार को सिंहभूम लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की  उम्मीदवार जोबा मांझी के नामांकन दाखिल में शामिल होने के बाद शहर के खूंटकटी मैदान में आयोजित जनसभा  को संबोधित कर रहे थें। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि जिस तरह कड़ी धूप में जनसैलाब उमड़ा हैं उससे यह साबित कर दिया है कि पहले चरण के चुनाव में  हमारी जीत पक्की है। झारखंड के विकास के लिए हमलोगों ने बहुत कुछ किया। भाजपा कभी आदिवासी हित में नहीं सोचती। मूलवासी का हित नहीं सोचती। दलित का हित नहीं सोचती। इनके पास मुद्दा नहीं है। 2014 से लेकर आज तक जुमलाबाज़ी का काम कर रही है। इस बार भी गारंटी की जुमलाबाजी है। किस बात की गारंटी पता नहीं है। नए चुनाव में नया जुमला। झारखंड में बीजेपी ने जनता को धोखा किया। हमारी सरकार जंगल के सुदूरवर्ती इलाके में योजना दिया। हर परिवार को लाभ दिया। 50 साल के बाद व्यक्ति को पेंशन दिया। 





बीजेपी ने वनाधिकार कानून को शिथिल किया। कोल्हान की धरती सबसे बड़ा जंगल है। भाजपा ने वनाधिकार कानून को शिथिल किया। ग्राम प्रधान को नहीं मानती। हमने सालों से जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ी है।    हमारी सरकार मनकी मुंडा, छात्रवृति दे रही हैं।हमने सरना धर्म कोड के लिए मान्यता मांगी लेकिन केंद्र ने ध्यान नहीं दिया। पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण बिल का कानून बनाया। लेकिन केंद्र ने अटका दिया। उनके पास कोई योजना नहीं है। झारखंड धनी है। खनिज है। आदिवासी मूलवासी बहुसंख्या में हैं। बीजेपी ने ज्यादा समय तक शासन किया लेकिन आदिवासी मूलवासी का हित नहीं सोचा। जनजातीय भाषा का हित बीजेपी नहीं सोच सकती। हमने निजी कंपनी में 75 फीसदी आरक्षण दिया। भाजपा महंगाई की बात नहीं करती। रोजगार की बात नहीं करती। 8 लाख आदिवासी का पीएम आवास सूची में नाम था लेकिन उन्हें हटा दिया। 2022 से फंड देना बंद कर दिया। हमारी सरकार और पूर्व सीएम ने आबुआ आवास देने की घोषणा की। 


आज भीड़ देख के अंदाजा हो गया कि गठबंधन मजबूत है। बीजेपी नहीं तोड़ सकती इस चट्टानी एकता को। विश्वास है कि जैसे विधानसभा में बीजेपी को कोल्हान में एक भी सीट नहीं दिया। इस बार भी हमलोग मिलकर जोबा मांझी को जिताएंगे। इससे पहले सीएम चंपाई सोरेन सिंहभूम संसदीय सीट के लिए इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के नामांकन में दाखिला में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी,सांसद महुआ मांझी, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सुखराम उरांव,विधायक निरल पूर्ति, कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु, झामुमो प्रदेश महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी संबोधित किया । इस दौरान हजारों की संख्या में कड़ी धूप में भी इंडिया गठबंधन के समर्थन मौजूद थे। इस दौरान भाजपा छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मोहम्मद बारीक झामुमो का दामन थामा। इस दौरान मंच पर झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी के नेता मौजूद थे।


देश बचाना है तो भाजपा को हटाकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा:जोबा मांझी 

सिंहभूम लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी  यह चुनाव साधारण नहीं है। यह हमारे प्रदेश के सम्मान का चुनाव है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के सम्मान का चुनाव है। सीएम चंपाई सोरेन ने आपको बताया कि कैसे गठबंधन ने मजबूती से चुनावी जंग को पार किया है। ये चुनाव साधारण नहीं है ये हमारे अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है। हमारे प्रदेश में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के सवाल का चुनाव है। ये हमारे नेता हेमंत सोरेन के सम्मान का चुनाव है। हमारी लड़ाई जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए है। दिवंगत देवेंद्र मांझी ने आदिवासी और मूलवासी के हक और अधिकार की लड़ाई में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने झारखंड में आदिवासी हक और अधिकार की रक्षा के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हक और अधिकार संविधान में निहित है। 


भाजपा संविधान ही खत्म करना चाहती है। उसे बचाना होगा। यदि बीजेपी फिर से सत्ता में आई तो जंगल से हमारा मालिकाना अधिकार खत्म कर देगी। ये आपके वोट से संभव होगा। आप 13 मई को अपने घरों से निकलें और जमकर वोट करें। इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाएं। बीजेपी हमारी आवाज दबाना चाहती है। जोबा मांझी ने आगे कहा कि जांच एजेंसी के जरिए नेताओं को जेल में डालकर हमारा हक छीना जा रहा है लेकिन हम हिम्मत नहीं हटेंगे। हमें हिम्मत को वोट में बदलकर इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाना है। देश बचाना है तो इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा। भाजपा को देश से हटाना होगा। आप जागरूक हैं। आपने कई वोट किया है। ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। 13 मई को तीर धनुष छाप में बटन दबाएं। भारी बहुमत से जीत दिलाएं।


सिंहभूम की पब्लिक शेर है, अंग्रेजों को नहीं छोड़ा तो भाजपा के सामने कैसे झुकेगी : कल्पना मुर्मू सोरेन

केवल झारखंड ही नहीं बल्कि देश भर में चुनाव है। एक तरफ पूंजीपति की पार्टी है। दूसरी तरफ गरीब दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक की पार्टी है। 2019 में पूर्ण बहुमत से हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनी। इसके बाद से लगातार भाजपा सरकार गिराने का प्रयास करती रही। इस दौरान हेमंत सोरेन कल्याणकारी योजना बनाते रहे। आदिवासी मूलवासी कल्याण के लिए काम करते रहे। सरकारी पदों पर नियुक्ति का काम भी होता रहा। टीचर की बहाली हुई। बीजेपी ने षड्यंत्र करके हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। अब भी साजिश कर रही है। संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। उसमें हमारे हक और अधिकार निहित हैं। उन्हें शिथिल करने का प्रयास हो रहा है। आज हेमंत जेल में हैं इसलिए मुझे आपके बीच आना पड़ा। मैं उनका संदेश आपके बीच लेकर आई हूं। 





ये सिंहभूम की धरती है। यहां की जनता शेर है। किसी के सामने नहीं झुकती है। कभी नहीं। आपकी ताकत न अंग्रेजों के सामने झुकी न अब तानाशाही सरकार के सामने झुकी है। भाजपा को उखाड़ फेंकना है जो आदिवासी मूलवासी का हक और अधिकार छीन लेना चाहती है। मणिपुर में क्या हुआ आपने देखा। आदिवासी की बात करते हैं लेकिन जब उनका नरसंहार हुआ तो भाजपा नेता ने वहां पैर नहीं रखा। ये इनका आदिवासी प्रेम है। जुमलेबाज भरे पड़े हैं लेकिन आपको देखना होगा की कौन झारखंड का हित सोचता है। प्रदेश में सरकार बनते ही हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव दिया तो गृह मंत्रालय ने कहा की बाद में सोचेंगे। उन्होंने ने हो भाषा को नकार दिया। सरना धर्म कोड को नकार दिया। 


आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। क्या आप ऐसे लोगों को चुनेंगे। क्या आप ऐसे लोगों को चुनेंगे जो संसद में आपके हक और अधिकार की बात नहीं करते। रांची में बड़ा कार्यक्रम हुआ। लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल जो जन कल्याण का काम कर रहे थे उनको भी जेल में डाल दिया। केंद्र में बैठे लोग आपको दबाना चाहते हैं। उन्हें लगता है आप कीड़े मकोड़े हैं। क्या आप इसे बर्दाश्त करेंगे। जोबा मांझी आपके बीच हैं उनका कार्यकाल बेहतरीन रहा है। आपको उन्हें मजबूती देना है। इन्हें जिताएंगे तो गुरुजी और हेमंत सोरेन मजबूत होंगे। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जुमलेबाज नारा लगा रहे हैं। सर्वजन पेंशन किसने शुरू की, बीजेपी के लोग कहेंगे कि ये केंद्र ने शुरू किया। लेकिन आप सिपाही लोगों की जिम्मेदारी है कि गांव में जाकर लोगों का बताया कि हेमंत सोरेन ने सबको पेंशन दिया। जैसे आपने प्रभात तारा मैदान में ताकत दिखाई है वैसा ही 13 मई को करना है। जोबा मांझी को जिताना है। सांसद में ये आपकी आवाज बनेंगी।


दिवंगत पति शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नामांकन के लिए चाईबासा रवाना हुई जोबा माझी : इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार जोबा माझी सिंहभूम लोकसभा सीट से आज नामांकन दाखिल करने से पहले श्रीमती माझी अपने दिवंगत पति देवेन्द्र नाथ माझी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनकी समाधि स्थल पहुंची। यहां  जोबा माझी के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। उसके बाद जोबा का काफिला चाईबासा के लिए रवाना हो गई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template