जमशेदपुर। डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल एलुमनी एवं पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में गांधी आश्रम देवनगर बाराद्वारी में आंख जांच का शिविर लगाया गया। डॉक्टर विनय राय एवं उनकी टीम द्वारा आंखों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गई। 20 व्यक्तियों ने आंख की जांच करवाई, जिसमें 6 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया।
उनको आज मेडिकल कार्ड बनाकर दे दिया गया है और कल उनका नि:शुल्क ऑपरेशन पूर्णिमा नेत्रालय ब्रह्मानंद तामोलिया में होगा। गाँधी आश्रम के लोगों ने इस नेक कार्य के लिए एलुमिनी के सदस्यों का आभार जताया। एलुमनी के मनीष जवनपुरिया ने बताया कि आगे भी इस तरह का शिविर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्र में लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर मनजीत सिंह विरदी, सरोज महापात्रा, विशाल त्रेहान एवं उमेश अग्रवाल उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment