चांडिल। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ मंगलवार को चुनाव प्रचार करने चांडिल पहुंचे। इस दौरान संजय सेठ भाजपा नेताओं के साथ चिलगु स्थित आजसू पार्टी के ईचागढ़ विधानसभा प्रधान कार्यालय पहुंचे। आजसू पार्टी के कार्यालय में उन्होंने पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो से भेंटकर लोकसभा चुनाव संबंधी चर्चा किया। उन्होंने आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी चुनावी मैदान जीतने के लिए कमर कसने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपना पूरा दम लगा दें और इस बार जीत का अंतर को दोगुणा बढ़ाकर रिकॉर्ड बनाए। मौके पर उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, अधिक मतदान कराने आदि को लेकर भी चर्चा किया।
आजसू नेताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही उनके द्वारा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर किए गए ऐतिहासिक उपलब्धियों को भी बताया। मौके पर उन्होंने कांग्रेस और झामुमो को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य को पीछे ढकेलने का काम कर रही है। राज्य सरकार की उपलब्धि शून्य है। चारों ओर लूट मची है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अजय मारू, ईचागढ़ विधानसभा के लोकसभा चुनाव संयोजक मधुसुदन गोराई, आजसू पार्टी के नेता लक्ष्मीकांत महतो, भाजपा नेता बलराम महतो, महेश कुंडू, मदन सिंह सरदार, कृष्णा महतो, प्रभात कुमार पोद्दार समेत कइ्र नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment