जमशेदपुर। रांची में 21 से 22 मई तक झारखंड जूनियर स्टेट वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला वुशु टीम (बालक एवं बालिका) ने भाग लिया। पूरे जिले से कुल 82 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
आज की प्रतियोगिता में तामुलिया स्थित गोविंद विद्यालय (हिन्दी माध्यम) की मीरू टुड्डु और गोविंद विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) की अरशी मारुफ़ ने कांस्य पदक जीत कर विद्यालय और इस जिले का नाम रौशन किया। इस प्रतियोगिता में गोकुलानन्द मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों ने भाग लिया।
दोनों बच्चों को गोविंद विद्यालय (हिन्दी माध्यम) के सचिव श्री राजेश शर्मा तथा गोविंद विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के सचिव श्री अभिषेक शर्मा ने बहुत-बहुत बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment